udit raj with people of ranikhera against ndmc
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वी दिल्ली का कूड़ा रानीखेड़ा में डालने के निर्णय के खिलाफ सोमवार को विभिन्न दलों के नेता भी मैदान में कूद पड़े हैं। आम आदमी पार्टी के दो विधायकों एवं एक पार्षद ने रानीखेड़ा के लोगों के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर इस क्षेत्र में कूड़ा डालने के निर्णय पर आपत्ति जताई।
इसके बाद वे रानीखेड़ा में धरनास्थल पर भी पहुंचे व ग्रामीणों को अपना समर्थन दिया। वहीं इलाके के सांसद एवं भाजपा उदित राज भी धरने पर बैठे लोगों के बीच पहुंचे।
उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि रानीखेड़ा में कूड़ा नहीं डाला जाएगा। उधर स्थानीय पार्षद एवं सदन के नेता जयेंद्र डबास एवं पूर्व महापौर आजाद सिंह ने भी इलाके में कूड़ा डालने का विरोध किया और ग्रामीणों के आंदोलन को सही ठहराया।