फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में पानी छोड़े हरियाणा: 'निवेदन करती हूं, दिल्लीवाले परेशान हैं'; आतिशी की मिन्नत के बाद सुधरेंगे हालात?

Mon, 17 Jun 2024 06:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में जल संकट को लेकर मंत्री आतिशी ने हरियाणा सरकार से गुजारिश की है। आतिशी ने कहा कि दिल्लीवाले बहुत परेशान हैं। हरियाणा सरकार पर्याप्त मात्रा में यमुना में पानी छोड़े। 
 
विज्ञापन
आतिशी - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में लगातार जल संकट बना हुआ है। पानी की समस्या को लेकर आए दिन दिल्ली सरकार घेरे में रहती है। वहीं, भीषण गर्मी के बीच पर्याप्त पानी न मिलने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने जल संकट पर एक बयान दिया है। उन्होंने हरियाणा सरकार से यमुना में पानी छोड़ने की गुजारिश की है। 

विज्ञापन


मंत्री आतिशी ने कहा, 'हरियाणा सरकार से एक बार फिर निवेदन करती हूं, जल संकट से दिल्लीवाले बहुत परेशान हैं। इसलिए यमुना में पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ें।' बता दें कि दिल्ली में वजीराबाद बैराज से वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को पानी पहुंचता है।

वहीं, हरियाणा सरकार द्वारा यमुना में पानी न छोड़े जाने के कारण इसका जलस्तर 674.5 फीट से गिरकर 668 फीट पहुंच गया है। हालत यह कि, वजीराबाद तालाब में सूखे टीले दिखने लगे हैं। इससे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स में पानी का उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें