फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अब 14 हजार रुपए होगी न्यूनतम मजदूरी

Tue, 16 Aug 2016 06:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arvind kejriwal
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाने का ऐलान किया है। साथ ही साथ उन्होंने केंद्र और अन्य राज्यों से भी अपील की है कि इस ऐतिहासिक फैसले को पूरे देश में लागू किया जाए।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर मजदूरों के हक में लिया गए इस फैसले से अकुशल, अर्द्ध-कुशल और कुशल मजदूरों की मजदूरी में औसतन 45 फीसद की बढ़ोतरी होगी।

सीएम केजरीवाल की ऐलान के मुताबिक दिल्ली में अब अकुशल मजदूरों को 9,500 रुपए की जगह लगभग 14000 रुपए, अर्द्ध-कुशल मजदूरों को 10,600 रुपए की जगह लगभग 15,000 रुपए और कुशल मजदूरों को 11,600 रुपए की जगह लगभग 17000 रुपए मिलेंगे।

पैसा - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, इस फैसले को अभी कैबिनेट मंजूरी मिलनी बाकी है। केजरीवाल ने कहा कि इसी हफ्ते की कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी दी जाएगी जिसके बाद बढ़ोतरी की वास्तविक राशि भी सामने आएगी।

हालांकि, श्रम मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट कर अकुशल, अर्द्ध कुशल और कुशल मजदूरों की मजदूरी में वास्तविक बढ़ोतरी की जानकारी दी- ‘न्यूनतम मजदूरी का वर्तमान डाटा क्रमश: 9568, 10582, 11622 है और प्रस्तावित डाटा क्रमश: 14052, 15471 और 17033 है।’

न्यूनतम मजदूरी में इजाफे की घोषणा करते हुए सीएम ने कहा, ‘आप की सरकार सबके लिए काम करती है, लेकिन सबसे ज्यादा गरीब वर्ग के लिए काम कर रही है, जिन लोगों को भगवान ने कम दिया उनके लिए कानून में ज्यादा प्रावधान होना चाहिए।’
विज्ञापन

'अमीर को अमीर बनाता रहा है अब तक का व‌िकास मॉडल'

केजरीवाल - फोटो : यूट्यूब
न्यूनतम मजदूरी में इजाफे से व्यापारियों में नुकसान की आशंका को दूर करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अभी तक देश के विकास का मॉडल अमीर को अमीर और गरीब को गरीब बना रहा है। लेकिन हमने जिस मॉडल को अपनाया है उसमें यह खाई कमेगी और मजदूरों के जीवन स्तर में सुधार से बाजार में मांग और उपभोग बढ़ेगा जिससे अर्थव्यवस्था में उछाल आएगा।

अरविंद केजरीवाल इस फैसले को ऐतिहासिक करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस फैसले को पूरे देश में लागू करने की अपील की है।

कुछ दिन पहले ही श्रम मंत्री गोपाल राय कहा था कि सभी श्रेणी के कामकाजी वर्ग के लिए न्यूनतम मजदूरी में 30 से 40 फीसद का इजाफा किया जाएगा। इस विषय पर हाल ही में 13 सदस्यीय परामर्श समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें