फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी कम नहीं होगी शीतलहर, दिल्ली में न्यूनतम पारा औसत से 4 डिग्री नीचे पहुंचा

Mon, 31 Dec 2018 05:56 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Winter - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बनी शीतलहर के कारण समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाके रविवार को भी सर्दी से कंपकंपाते नजर आए। देहरादून में जहां शीतलहर के कारण तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम पारा औसत से चार डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने नए साल के पहले और दूसरे दिन हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका जताई है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायवाला क्षेत्र में शनिवार रात को पुलिस को तीन शव मिले, जिनकी मौत प्रथम दृष्टया शीतलहर के कारण होने की संभावना सामने आई है। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। उधर, दिल्ली में शीतलहर का असर जारी रहने के कारण रविवार को न्यूनतम पारा 3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सीजन के औसत से 4 डिग्री कम है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी का अधिकतम तापमान मौसम के औसत से 2 डिग्री ऊपर 22.9 दर्ज किया गया। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड 2.6 डिग्री पर पहुंच गया था। मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में शीतलहर जारी रहने के साथ ही सुबह के समय कोहरे के आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें