फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के परिवार को बंधक बना लाखों की डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुखर्जी नगर इलाके में रविवार तड़के सात हथियार बंद बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी के घर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश कारोबारी के परिवार वालों को बंधक बनाकर 20 लाख के जेवरात और लाखों रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


भागने के दौरान बदमाशों ने कारोबारी से माफी भी मांगी। मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अशोक अरोड़ा सपरिवार टैगोर पार्क इलाके में पहली मंजिल पर रहते हैं।

अशोक का प्रॉपर्टी और कपड़ा का कारोबार है। परिवार में उनकी पत्नी, बेटा प्रवीण और तरुण, एक बहू और पोता है। रविवार तड़के करीब चार बजे परिवार के लोग सो रहे थे। इसी दौरान घर के पीछे से सात नकाबपोश बदमाश खिड़की के जरिए कारोबारी के घर में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैमरे में बदमाशों की तस्वीर कैद

सभी के हाथ में हथियार थे। बदमाशों ने हथियार के बल पर परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया। उसके बाद अलमारी में रखे 20 लाख रुपये कीमत के जेवरात व लाखों रुपये नकदी लेकर फरार हो गए।

जाते हुए बदमाशों ने परिवार के सदस्यों से माफी भी मांगी। बदमाशों के जाने के बाद कारोबारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने पाया कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के दौरान घर में लगे एक सीसीटीवी कैमरे का तार खोल दिया था।

हालांकि एक अन्य कैमरे में बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश इलाके के ही हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें