फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: प्रॉपर्टी विवाद में अधेड़ पर हमला, कई राउंड गोलियां भी चलीं, दो भतीजे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार स्थित सभापुर की वारदात, पुलिस ने हत्या के प्रयास, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मामला किया गया दर्ज, छानबीन जारी
विज्ञापन

-पुलिघ्को घटना स्थल से एक टूटी हुई स्कोर्पियो, खोखा और कारतूस समेत अन्य सामान बरामद, पीड़ित का चल रहा निजी अस्पताल में इलाज, पुलिस को कई आरोपियों की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में प्रॉपर्टी विवाद में 8-10 लोगों ने एक शख्स पर लाठी-डंडे और सरिये से हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित जगत सिंह (52) को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस बीच हवा में कई राउंड गोलियां भी चलाई गईं। हमले के दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी को भी तोड़ दी। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। जख्मी हालत में पीड़ित को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनको निजी अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने पीड़ित का बयान लेकर हत्या के प्रयास, संपत्ति को नुकसान समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल की जा रही है। पुलिस को घटना स्थल से क्षतिग्रस्त हालत में एक स्कोर्पियो, एक खोखा, कारतूस व अन्य सामान मिला है। जांच के बाद सोनिया थाना पुलिस ने हमला करने के मामले में जगत के ही दो भतीजे सन्नी और ऋषभ झा को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर बाकी आरोपियों की तलाश करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 25 सितंबर की रात को खबर मिली थी कि सोनिया विहार थाने के नजदीक सभापुर में कुछ लोग एक व्यक्ति पर हमला करने के अलावा गोली चला रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग चुके थे। घायल को भी अस्पताल ले जाया जा चुका था। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को बुरी तरह जख्मी जगत मिला। पुलिस ने बाकी परिजनों का बयान लिया तो पता चला कि दो परिवार में किसी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। उसी झगड़े में जगत सिंह पर हमला किया गया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से कुछ आरोपियों की पहचान भी कर ली है। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें