फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम विद्यालयों में ही बनेगा छात्रों के लिए मिड डे मील

Sun, 17 Nov 2019 05:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अरुण कुमार, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi mcd - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों के लिए मिड डे मील जल्द ही स्कूल में ही बनवाया जाएगा। शिक्षा में सुधार के साथ ही विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार प्रदान करने के लिए निगम ने यह योजना बनाई है ताकि छोटे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ बेहतर पोषण भी मिले। 

विज्ञापन


एसडीएमसी के वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए प्रस्तावित बजट के तहत शिक्षा पर 18.99 करोड़ रुपए का खर्च करने का प्रस्ताव है। इस बजट के माध्यम से प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए गई कदम उठाए जाएंगे। इन्हीं योजनाओं में विद्यालयों में मिड डे मील किचन बनाने की योजना भी शामिल है।

वर्तमान में दक्षिणी निगम के तहत 581 प्राथमिक विद्यालय और 14 स्वतंत्र नर्सरी विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए मिड डे मील की व्यवस्था गैर सरकारी संस्थाओं (एनजीओ) के जरिये बाहर से करवाई जा रही है। मिड डे मील में पौष्टिक आहार की गुणवत्ता को और बढ़ाने के लिए स्कूलों में मिड डे मील तैयार करने की योजना पर काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


एसडीएमसी के तहत आने वाले साउथ, साउथ ईस्ट, साउथ वेस्ट और नई दिल्ली जोन में अलग-अलग क्षेत्रों के कुछ विद्यालयों में मिड डे मील किचन बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। जोन के तहत आने वाले कुछ विद्यालयों के लिए एक निर्धारित विद्यालय में मिड डे मील बनाकर अन्य विद्यालयों में पहुंचाया जाएगा। 

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इन विद्यालयों में मिड डे मील तैयार करने का जिम्मा किसी निजी एजेंसी को दिया जाएगा या फिर पहले से काम कर रही गैर सरकारी संस्थाएं ही इसे तैयार करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें