फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक योजना का मेवातवासियों को फायदा नहीं, -जन-धन योजना के तहत खुले सिर्फ ढाई लाख खाते

Sat, 06 Aug 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ - फोटो : Getty
विज्ञापन
नूंह में लोगों में जागरूकता की कमी कहे या फिर जानकारी का अभाव सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाएं मेवात में उस स्तर पर कामयाब नहीं हो पा रही हैं, जिन्हें शुरू करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना था।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने जन-धन योजना शुरू करते वक्त लक्ष्य रखा था कि परिवार के हर सदस्य का बैंक में खाता हो। मेवात की करीब 50 फीसदी आबादी ऐसी हैं, जो बैंक के बारे में सिर्फ इतना जानती है कि बैंक में पैसे जमा कराए जाते हैं। जबकि आज बैंक का हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण स्थान है।

इसके बारे में उन्हें पता नहीं हैं। सरकारी सहायता सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में आए। इस उद्देश्य को लेकर यह योजना शुरू की थी। लेकिन जिले में अभी तक सिर्फ 2 लाख 49 हजार 87 लोगों ने ही इस योजना के तहत बैंकों में खाते खुलवाए हैं। जबकि वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक जिले की करीब 11 लाख की आबादी हैं।
विज्ञापन


ऐसे में ये खाते ऊंट के मुंह में जीरा के समान हैं। इतना ही नहीं लोगों को दूसरी योजनाओं के बारे में भी जानकारी नहीं होने के कारण ये योजनाएं ा उतनी लाभप्रद नहीं हो पा रही हैं। जिला अग्रणी बैंक सिंडीकेट से प्राप्त आंकडों के मुताबिक जिले में प्रधानमंत्री सामाजिक बीमा योजना के तहत सिर्फ 17440 लोगों का बीमा हो पाया हैं। वहीं जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत सिर्फ 8742, अटल पेंशन योजना से 1365 लोग ही जुड पाए हैं।

प्रधानमंत्री सामाजिक बीमा योजना के मुताबिक व्यक्ति को 12 रुपए प्रतिवर्ष के हिसाब से किस्त जमा करनी होती हैं, जो कि उसके बैंक खाते से जमा हो जाती हैं। योजना के मुताबिक यदि उस व्यक्ति की मौत किसी दुर्घटना में हो जाती हैं तो उसके परिजनों को 2 लाख रुपए की राशि बीमा के रुप में मिलेगी।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में 330 रुपए वार्षिक किस्त का बीमा होता हैं। इसमें बीमाधारक की मौत किसी भी कारण से होती हैं तो उसके परिजनों को 2 लाख रुपए की राशि मिलेगी।

एक व्यक्ति ने यदि दोनों बीमा कराए हैं और उसकी मृत्यू दुर्घटना में होती हैं तो परिजनों को 4 लाख रुपए की सहायता राशि मिलेगी। इन योजना का लाभ उठाने के लिए व्यक्ति को बैंक में अपना खाता खुलवाना हैं और उसे अपने आधार कार्ड से लिंक कराना होता हैं। बैंक खाते में कुछ रुपए जमा करवाने से बीमा की किस्त खाते से सीधे जमा करा दी जाती हैं।

मेवात के जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक राकेश भारद्वाज का कहना हैं कि ये योजनाएं लोगों के लिए बेहद फायदे मंद होती हैं, लेकिन मेवात में जागरूकता की कमी के कारण लोगों को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा हैं।

बैंकों ने जन-धन योजना, प्रधानमंत्री सामाजिक बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी सभी योजनाओं का खूब प्रचार-प्रसार किया और लोगों को जानकारी दी, लेकिन फिर भी लोगों में इन योजनाओं को लेकर कोई उत्साह देखने को नहीं मिला। ये योजनाएं अभी चल रही हैं और लोगों को बैंक में जाकर इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें