शहर के लोग बहुत ही जल्द मेट्रो के जरिये देश की राजधानी जुड़ने वाले हैं। सोमवार को कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) ने बदरपुर-एस्कॉर्ट्स-मुजेसर रूट के सराय और एनएचपीसी स्टेशनों का निरीक्षण किया।
सीएमआरएस और उनके मातहतों ने यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और अग्निशमन व्यवस्था से जुड़े हर पहलू को बारीकी से परखा।
सुबह साढ़े नौ बजे सीएमआरएस आरएके कर्दम, डिप्टी सीएमआरएस सुलभ त्यागी और राजमल खोईवाल बदरपुर बॉर्डर मेट्रो स्टेशन पहुंचे। यहां से ट्राली पर बैठकर सराय स्टेशन की ओर रवाना हुए।