यूपीएससी द्वारा आज आयोजित की जा रही सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के मद्देनजर रविवार को मेट्रो फेज-3 के सभी कॉरिडोर पर मेट्रो सेवा सुबह आठ के बजाय 6 बजे से शुरू होगी। डीएमआरसी ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए यह घोषणा की है।
डीएमआरसी के मुताबिक मेट्रो फेज-3 के सभी कॉरिडोर पर हर रविवार को सुबह आठ बजे से मेट्रो सेवा शुरू होती है, लेकिन सिविल सेवा परीक्षा के मद्देनजर केवल इस रविवार को सुबह 6 बजे से शुरू की जाएगी।
फेज-3 के तहत रेड लाइन पर दिलशाद गार्डन से शहीद स्थल (नया बस अड्डा, गाजियाबाद) येलो लाइन पर जहांगीरपुरी से समयपुर बादली, ब्लू लाइन पर नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, ग्रीन लाइन पर मुंडका से ब्रिगेडियर होशियर सिंह (बल्लभगढ़), पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से मयूर विहार पॉकेट-3 और त्रिलोकपुरी संजय लेक से शिव विहार तक और मजेंटा लाइन पर जनकपुरी वेस्ट से बॉटनिकल गार्डन कॉरिडोर हैं।