फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Airport Line : आज से 100 km/h की रफ्तार से दौड़ेगी मेट्रो, 15 मिनट में नई दिल्ली से सीधे एयरपोर्ट

Wed, 22 Mar 2023 02:13 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगले दो महीने में मेट्रो की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रतिघंटा तक किए जाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
एयरपोर्ट एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमान यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो की रफ्तार बुधवार से बढ़कर 100 किमी प्रतिघंटा की जा रही है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की इस पहल से यात्री नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (आईजीआई) के टर्मिनल-3 तक महज 15 मिनट में पहुंच सकेंगे। 

विज्ञापन

इससे रोजाना हजारों यात्रियों को सड़कों पर लगने वाले जाम के कारण देरी की समस्या से छुटकारा मिलेगा और फ्लाइंग भी नहीं मिस होगी। चरणों में इस लाइन पर मेट्रो की रफ्तार बढ़ाकर 120 किमी तक प्रतिघंटा की जाएगी।

डीएमआरसी ने 22.7 किलोमीटर के दायरे में मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने के लिए पिछले साल ट्रायल शुरू किया था। लंबे समय तक ट्रायल चलने के बाद सुरक्षा मानकों पर खरा उतरने के बाद ही रफ्तार बढ़ाने की इजाजत दी गई है। इससे यात्रियों को एयपोर्ट तक जाने में चार मिनट की बचत होगी। बुधवार को नई दिल्ली स्टेशन से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर 100 किमी की रफ्तार से मेट्रो के चलने लगेगी। इससे विमान यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

विमान यात्रा के बाद दूसरे शहरों में जाने के लिए भी यात्रियों को एयरपोर्ट से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में समय की काफी बचत होगी।

दो महीने में 120 किमी की रफ्तार से दौड़ने लगेगी मेट्रो
मेट्रो की रफ्तार 120 किमी तक प्रतिघंटा होने में और दो महीने का वक्त लग सकता है। मेट्रो की गति बढ़ाने से पहले ट्रैक पर खास तरह के टेंशन क्लैंप लगाए गए ताकि मेट्रो की रफ्तार आसानी से बढ़ाई जा सके। इसके बाद ट्रायल की सफलता के बाद मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त ने रफ्तार बढ़ाने के लिए हरी झंडी दे दी। 
विज्ञापन

अगले दो महीने में मेट्रो की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रतिघंटा तक किए जाने की उम्मीद है। चरणों में रफ्तार बढ़ाने से पहले ट्रैक की लगातार निगरानी की जाएगी। रफ्तार में बढ़ोतरी से कोई दिक्कत नहीं आए, इसके लिए सुरक्षा इंतजामों को और पुख्ता किया जाएगा। माना जा रहा है कि जून तक मेट्रो की रफ्तार बढ़कर 120 किमी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें