फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो का स्ट्रेट कॉरीडोर होगा मुंडका-बहादुरगढ़ लाइन, पूरी दिल्ली का नेटवर्क होगा कनेक्ट

Mon, 26 Sep 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
विज्ञापन
मेट्रो में सफर करते हुए आपने अभी तक घुमावदार मेट्रो लाइनें देखी होगी। अब मेट्रो सीधी लाइन बना रही है, जिसमें कही भी कर्व नहीं मिलेगा। मेट्रो फेज-3 में लाइन-5 (इंद्रलोक से मुंडका) की एक्सटेशन लाइन मुंडका से बहादुरगढ़ मेट्रो में अब तक की सबसे सीधी लाइन के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन


इस निर्माणाधीन लाइन में कहीं भी शॉर्प कर्व (मोड़) नहीं होगा। यह एक्सटेशन लाइन 11.18 किलोमीटर लंबी होगी। इससे हरियाणा का एक और शहर दिल्ली से मेट्रो के जरिये जुड़ जाएगा।

दरअसल, पूरी तरह से एलिवेटेड यह लाइन नेशनल हाइवे नंबर-9 के सेंट्रल वर्ज (डिवाइडर) वाली जगह पर बन रहा है। यह सड़क पूरी तरह से दिल्ली और हरियाणा को आपस में जोड़ती है। निर्माणाधीन लाइन पर कुल सात स्टेशन होंगे। चार दिल्ली में, जबकि तीन हरियाणा में। 
विज्ञापन
विज्ञापन

11.18 किमी में कहीं भी शॉर्प मोड़ नहीं

दिल्ली मेट्रो - फोटो : प्िपि्
मेट्रो की माने तो एनसीआर की इस लाइन से पूरी दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क कनेक्ट हो जाएगा, क्योंकि यह दिल्ली में लाइन-1 (रेड लाइन) पर इंद्रलोक और लाइन-3 (ब्लू लाइन) पर कीर्तिनगर स्टेशन से जुड़ेगी। इससे एक जगह बदलकर यात्री एनसीआर के भी दूसरे शहरों गाजियाबाद, नोएडा भी आसानी से जा सकता है। 

फैक्ट फाइल
11.18 किलोमीटर एलिवेटेड लाइन
7 स्टेशन होगें इस लाइन पर 
1 व 3 मेट्रो लाइन से होगा कनेक्ट 
2017 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य 
60 फीसदी से ज्यादा काम पूरा

सात स्टेशन के नाम  
दिल्ली में मुंडका (एमआईए), घेवरा, टिकरी कलान, टिकरी बॉर्डर और हरियाणा में मॉर्डन इंडस्ट्रियल एरिया, बस स्टैंड, सिटी पार्क।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें