फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनाव 2019: 12 मई को सुबह चार बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, 35 विशेष रूटों पर चलेंगी डीटीसी बसें

Sat, 11 May 2019 05:06 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चुनाव के दिन सुबह 4 बजे से चलेंगी मेट्रो व डीटीसी बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 12 मई को दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर सुबह चार बजे से सेवा शुरू हो जाएगी। चार बजे से छह बजे तक आधे घंटेे के अंतराल पर मेट्रो ट्रेन उपलब्ध होगी, जबकि छह बजे के बाद सामान्य समय सारिणी के तहत ट्रेनें चलेंगी। 

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) प्रबंधन के मुताबिक, दिल्ली में लोकसभा चुनाव के कारण चुनावी डयूटी पर जाने वाले कर्मियों को अलग-अलग सेंटर पर पहुंचना होता है। इसी के चलते मेट्रो ट्रेन सेवा सुबह चार बजे शुरू हो जाएगी।

जबकि द्वारका सेक्टर 21 से वैशाली रूट पर मेट्रो सुबह साढ़े चार बजे चलेगी। इसके अलावा फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा की ओर आने-जाने वाले रूट पर भी ट्रेन सुबह चार बजे से मिलेगी। 
विज्ञापन


सुबह 4 बजे से 35 विशेष रूटों पर चलेंगी डीटीसी बसें
मतदान के दिन रविवार को डीटीसी बसें सुबह 4 बजे से चलेंगी। दिल्ली के सभी बॉर्डरों समेत अन्य जगहों से 35 रूटों पर स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। डीटीसी ने इसकी पूरी तैयारियां कर ली हैं।

डीटीसी के मुताबिक चुनाव के मौके पर कोई मतदाता मतदान करने से ना चूके और मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों पर पहुंचने के लिए देरी का सामना ना करना पड़े इसके लिए डीटीसी बसें 12 मई की सुबह 4 बजे से ही सड़कों पर दौड़ेंगी।

ऐपसे पता करें मतदान केंद्र कहां है?
मतदान केंद्र पता करने के लिए दिल्ली चुनाव आयोग की साइट के अलावा एक स्मार्टफोन ऐप से भी आप अपने मतदान केंद्र का पता कर सकते है। इस ऐप का नाम Woogly है। इस ऐप पर जाकर आपको 'Polling booths in Delhi' लिखना होगा। फिर ऐप आपको मतदान केंद्र तक पहुंचने का रास्ता भी बताएगा।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें