फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बहन को खोजने के लिए भाई से दो बार बुक कराई कैब, सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने छोड़ी नौकरी

Sat, 11 May 2019 09:41 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
गाजियाबाद के विजयनगर थाना पुलिस किशोरी को खोजने के लिए भाई से दो बार कैब बुक कराई। भाई अपनी बहन को खोजने के लिए इधर-उधर भटक रहा है। पुलिस पर आरोप है कि वह मदद नहीं कर रही। 
विज्ञापन


भाई ने बहन को ढूंढने के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर की अपनी नौकरी छोड़ दी है। पीड़ित ने एसपी सिटी से शिकायत की है। जल निगम चौकी इंचार्ज पर भी आरोप लगाए हैं।

विजयनगर की एक कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय किशोरी आठ मार्च को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजनों ने शक के आधार पर मन्नी नाम के युवक पर बहलाकर ले जाने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


वह लगातार पुलिस से आरोपी की पकड़ने की मांग कर रहे थे। इसके बाद पीड़ित ने मन्नी के तीन दोस्तों के नाम बताए। पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया। उसके बाद भी किशोरी के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। 
Trending Videos
विज्ञापन

निजी कंपनी में इंजीनियर युवक का कहना है कि बहन की तलाश में उन्होंने नौकरी छोड़ दी है। वह बहन की तलाश में इधर-उधर भटक रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने दो बार बहन की तलाश की बात कहकर कैब बुक कराने को कहा। 

पीड़ित ने दोनों बार कैब बुक करके पुलिस को भेज दी। उन्होंने आरोप लगाया है कि जल निगम चौकी प्रभारी ध्रुव नारायण सिंह आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन न तो चौकी पर मिलते हैं और न ही कोई कार्रवाई कर रहे हैं। 

पीड़ित ने एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही विवेचना बदलने की मांग की है। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। किशोरी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें