फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro : कल के लिए यलो लाइन पर बदला मेट्रो चलने का समय, डीएमआरसी ने जारी की एडवाइजरी

Sat, 05 Oct 2024 12:29 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यलो लाइन के शेष प्रमुख खंड मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से कश्मीरी गेट और समयपुर बादली से विश्वविद्यालय स्टेशनों पर सामान्य ट्रेन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
यलो लाइन मेट्रो - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो ने यलो लाइन पर रविवार के लिए मेट्रो परिचालन के समय में बदलाव किया है। इसके लिए डीएमआरसी ने एक एडवाइजरी जारी की है। यलो लाइन (समयपुर बादली-मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम) पर विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर रखरखाव कार्य करने के लिए ट्रेन सेवाओं को 6 अक्तूबर रविवार की सुबह 6.40 बजे तक विनियमित किया जाएगा।

विज्ञापन

इस दिन पहली ट्रेन सेवा विश्वविद्यालय से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम तक सुबह 6:00 बजे के बजाय 6:45 बजे और कश्मीरी गेट से समयपुर बादली तक सुबह 6:00 बजे के बजाय 06:52 बजे शुरू होगी। विश्वविद्यालय से कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशनों के बीच और इसके विपरीत कोई ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं होगी। 
विज्ञापन

दो स्टेशन यानी विधानसभा और सिविल लाइन्स ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू होने यानी सुबह 6:40 बजे तक बंद रहेंगे। हालांकि, यलो लाइन के शेष प्रमुख खंड मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से कश्मीरी गेट और समयपुर बादली से विश्वविद्यालय स्टेशनों पर सामान्य ट्रेन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। रखरखाव कार्य के दौरान, ट्रेन सेवाएं 10 मिनट की देरी पर उपलब्ध होंगी और उसके बाद, शेष दिन के लिए नियमित समय सारिणी का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें