फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के दिन बदला रहेगा मेट्रो का टाइम, निकलने से पहले जान लें टाइमिंग

Fri, 28 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली का खुमार छाने लगा है। इस बीच लोग दिवाली वाले पटाखों से होने वाले प्रदूषण को लेकर जागरूकता फैला रहे है। अब इस कतार में दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) भी शामिल हो गया है।
विज्ञापन


डीएमआरसी लाइन छह पर छह कोच वाली एक ऐसी ट्रेन आज से शुरू की है जो कि स्वच्छ व प्रदूषणरहित पर्यावरण का संदेश देगी। इस ट्रेन के सभी कोच को इन संदेशों से पाट दिया गया है।

मेट्रो यह छह कोच वाली यह मेट्रो ट्रेन लाइन छह (आईटीओ टू एस्कॉर्ट्स मुजेसर) पर चलाई जाएगी। इसपर मेट्रो की ओर से लोगों से पर्यावरण बचाने की अपील की गई है। यानि लोग दिवाली पर सिर्फ दिए जलाएं।
विज्ञापन


पटाखें ना जलाए जिससे प्रदूषण को कम किया जा सके। इसके साथ लोग स्वच्छता का भी ख्याल रखें। इसी को ध्यान में रखकर पूरे कोच को डेकोरेट किया गया है। मेट्रो के मुताबिक हम इसके जरिए हर वर्ग तक  संदेश पहुंचाना चाहते है।

मेट्रो से रोजाना औसतन 30 लाख यात्री सफर करते है। इसमें यूथ की संख्या सबसे अधिक होती है। हम उनतक यह संदेश पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

दिवाली वाले दिन रात दस बजे तक ही मिलेगी मेट्रो

डीएमआरसी दिवाली वाले दिन यानि आगामी 30 अक्तूबर को रात दस बजे तक ही मेट्रो मिलेगी। त्यौहार को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सभी मेट्रो लाइन की टर्मिनल लाइन इसमें एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है वहां से रात दस बजे को आखिरी मेट्रो चलेगी।

हालांकि सुबह मेट्रो चलने का समय पहले की ही तरह रहेगा। सुबह छह बजे से सभी लाइन पर मेट्रो मिलेगी। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर मेट्रो चलने लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें