फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये स्मार्ट कार्ड की खूबी जरूर जानना चाहेंगे आप

Tue, 22 Apr 2014 03:00 PM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं तो अब दस साल तक स्मार्ट बने रहेंगे। मेट्रो का नया स्मार्ट कार्ड अब दस साल तक एक्सपायर नहीं होगा। इससे पहले एक साल तक कार्ड रिचार्ज न कराने पर वह एक्सपायर हो जाता था।
विज्ञापन


इस कड़ी में अब मेट्रो ने कार्ड नंबर के साथ एक कोने पर कार्ड इश्यू करने का महीना और वर्ष लिखना शुरू कर दिया है। हालांकि एक्सपायर हुए कार्ड का बैलेंस पहले की तरह मिलता रहेगा।

दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) के मुताबिक, मेट्रो में लगभग 28 लाख यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। मेट्रो की सभी लाइनों के लिए डीएमआरसी ने वन टच स्मार्ट कार्ड शुरू किया था। इसे शुरू करने का मकसद यात्रियों को बार-बार लंबी लाइनों में लगकर टोकन लेने की झंझट से छुटकारा दिलाना था।
विज्ञापन


इसके साथ ही यात्रियों को दस फीसदी छूट दी जा रही है। हालांकि  स्मार्ट कार्ड शुरू होने के समय डीएमआरसी ने कहा था कि ये लाइफटाइम होंगे, लेकिन यात्रियों को इस बात की जानकारी ही नहीं होती थी कि कार्ड को पिछले रिचार्ज से एक साल के भीतर रिचार्ज करवाना अनिवार्य है।

यात्रियों को जब एएफसी गेट पर जानकारी मिलती थी तो वे कस्टमर केयर कर्मी से काफी नोकझोंक करते थे। ऐसे ही एक यात्री दिनेश कुमार पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर अपना कार्ड एक्सिस न होने पर काउंटर पर बहस करते दिखे।

कस्टमर केयर कर्मी ने बताया कि 00509372803 कार्ड एक साल के भीतर रिचार्ज न करने पर एक्सपायर हो चुका है। इसके बाद दिनेश को दूसरा कार्ड खरीदना पड़ा। उनका कहना था कि कभी-कभी सफर करने वाले यात्रियों के साथ ऐसी दिक्कत होती है।

प्रतिदिन 25 हजार स्मार्ट कार्ड बिकते हैं
दिल्ली मेट्रो में प्रतिदिन यात्रियों का आंकड़ा 28 लाख को पार कर रहा है। इसमें से लगभग 18 लाख से अधिक यात्री स्मार्ट कार्ड उपभोक्ता हैं, जो कि प्रतिदिन मेट्रो में सफर करते हैं। स्मार्ट कार्ड दिल्ली या एनसीआर वासियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे देसी-विदेशी पर्यटकों की जेब में भी रहता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें