फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्टः कल सुबह राजीव चौक से विश्वविद्यालय तक मेट्रो सेवाएं रहेंगी प्रभावित

Sat, 19 Dec 2020 04:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
yellow line metro
विज्ञापन

राजीव चौक से विश्वविद्यालय (येलो लाइन) के बीच ट्रैक रखरखाव कार्यों की वजह से शनिवार रात 11 बजे से सेवाएं समाप्त होने तक और अगले दिन यानी रविवार को सुबह से नौ बजे तक मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस दौरान राजीव चौक और येलो लाइन के विश्वविद्यालय के बीच सिंगल लाइन (डीओटी लाइन के माध्यम से) मेट्रो का परिचालन होगा। इस दौरान यात्रियों को परेशानी न आए, इसलिए मेट्रो ने कुछ परिवर्तन के साथ इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन


इस दौरान सामान्य मेट्रो सेवाएं समयपुर बादली से विश्वविद्यालय, केंद्रीय सचिवालय से हुडा सिटी सेंटर सेक्शन तक उपलब्ध रहेंगी। दोनों सेक्शन पर मेट्रो की फ्रीक्वेंसी पूर्ववत रहेगी। राजीव चौक-विश्वविद्यालय लाइन पर रखरखाव कार्य की वजह से 8-18 मिनट की आवृत्ति पर विश्वविद्यालय से केंद्रीय सचिवालय तक मेट्रो उपलब्ध रहेंगी। इस अवधि के दौरान ट्रेनों के गंतव्य, प्लेटफार्म सहित अन्य जानकारियों की उदघोषणा की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें