फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मेट्रो खुली, लेकिन लुटियंस जोन में बसों के रास्ते रहे बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
-रविवार को छुट्टी के कारण कम रहा असर, कनॉट प्लेस से जंतर-मंतर और संसद मार्ग तक सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदर्शन के मद्देनजर बंद किए गए 45 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार शनिवार रात करीब 10 बजे खोल दिए गए। इससे रविवार को यात्रियों को मेट्रो सेवा का लाभ मिला, लेकिन नई दिल्ली के लुटियंस जोन में सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रतिबंधों के कारण बसों के मार्ग प्रभावित रहे। कनॉट प्लेस, जंतर-मंतर, संसद मार्ग और आसपास के प्रमुख चौराहों पर पुलिस की बैरिकेडिंग और वाहनों की जांच से आवाजाही पर असर पड़ा। हालांकि, रविवार को सरकारी और निजी कार्यालय बंद होने के कारण रोजाना की तुलना में सड़क पर यात्रियों का दबाव कम रहा।
बस यात्रियों को अधिक परेशानी
मेट्रो सेवा बहाल होने के बावजूद बसों के मार्ग प्रभावित होने से उन यात्रियों को परेशानी हुई, जिन्हें कनॉट प्लेस, जंतर-मंतर, संसद मार्ग और केंद्रीय सचिवालय के आसपास पहुंचना था। बसों को प्रतिबंधित मार्गों से हटाकर दूसरे रास्तों से भेजे जाने पर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। वहीं, जिन यात्रियों को इन इलाकों में उतरना था, उन्हें वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी वाहनों को मिली राहत
बैरिकेडिंग के कई बिंदुओं पर प्रतिबंधों में ढील दिए जाने से निजी वाहनों की आवाजाही अपेक्षाकृत आसान रही। हालांकि, नई दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी और जरूरत के अनुसार यातायात नियंत्रण जारी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें