फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो फेज-4: पहले कॉरिडोर के निर्माण की शुरुआत जल्द

Thu, 14 Nov 2019 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

मेट्रो फेज-4 परियोजना के तहत जनकपुरी वेस्ट और आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर के 10 स्टेशनों के निर्माण के लिए पहला कांट्रेक्ट जारी कर दिया गया है। जनकपुरी से आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर के 28.92 किमी के दायरे में 10 मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। 

विज्ञापन


यह कॉरिडोर मजेंटा लाइन का विस्तार है, जिसे 30 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। इस कॉरिडोर के तैयार होने से मजेंटा लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए सहूलियतें काफी बढ़ जाएंगी।

नवंबर के आखिर तक निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी जाएगी। इस कॉरिडोर में 10 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। इनमें केशोपुर, पश्चिम विहार, पीरागढ़ी, मंगोलपुरी, वेस्ट एंक्लेव, पुष्पांजलि, दीपाली चौक, मधुबन चौक, प्रशांत विहार और नॉर्थ पीतमपुरा स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन


फेज-4 के तहत डीएमआरसी को तीन कॉरिडोर के लिए मंजूरी मिली थी। रूपरेखा तैयार करने के बाद टेंडर जारी किया गया, जिसे बुधवार को अवॉर्ड कर दिया गया।

तीन कॉरिडोर में जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम, मौजपुर-मजलिस पार्क और एयरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर के निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है। नए एलिवेटेड स्टेशनों के निर्माण, डिजाइन, रैंप, स्टेशन बिल्डिंग, साइडिंग लाइन सहित अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें