फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro: मेट्रो में सफर के दौरान अनुभव साझा कर सकेंगे मुसाफिर, ऑनलाइन ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण आज से

Mon, 01 Aug 2022 11:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

यात्रियों को मेट्रो के सफर का बेहतर अनुभव दिलवाने के लिए इस दिशा में एक बार फिर पहल की गई है। 28 अगस्त तक चलने वाले  ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य मेट्रो सेवाओं से जुड़े पहुलओं पर यात्रियों से प्रतिक्रिया हासिल करना है।
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट्रो के सफर के दौरान अपने अनुभवों को साझा करने का एक बार फिर यात्रियों को मौका मिलेगा। सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) एक अग्रस्त से 28 दिनों के लिए ऑनलाइन ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण की शुरुआत करेगी। इस पहल के आठवें संस्करण में यात्रियों को मेट्रो उपलब्धता, ग्राहक सेवा और सुविधाएं, जानकारी, सेवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और सहूलियतों सहित सात विषयों पर अपने सुझाव साझा करने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन


इसके जरिये मिलने वाले जरूरी सुझावों के आधार पर सेवाओं में बदलाव किए जाएंगे। यात्रियों को मेट्रो के सफर का बेहतर अनुभव दिलवाने के लिए इस दिशा में एक बार फिर पहल की गई है। 28 अगस्त तक चलने वाले  ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य मेट्रो सेवाओं से जुड़े पहुलओं पर यात्रियों से प्रतिक्रिया हासिल करना है। एक प्रश्नावली के जरिये अलग-अलग विषयों पर यात्रियों से प्रतिक्रिया ली जाएंगी। इन सुझावों के आधार पर कुछ बदलाव भी किए जाएंगे। 

सर्वेक्षण का हिस्सा बनने के लिए यात्रियों को डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट www.delhimetrorail.com पर जाना होगा। यात्रियों को सात अलग अलग विषयों में सर्वेक्षण का हिस्सा बनने के लिए अनुभव साझा करना होगा। एक विषय के लिए चार दिन का समय मिलेगा। इसके बाद वेबसाइट पर खुद ब खुद दूसरा विषय आ जाएगा। 
विज्ञापन


डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक(कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल के मुताबिक इससे मेट्रो सेवा की गुणवत्ता और बेहतर होंगी, जिसका यात्रियों को फायदा मिलेगा। सात क्षेत्रों में बदलाव संबंधी मिले सुझावों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद जरूरत के मुताबिक इन्हें सुधार के लिए लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

सर्वेश कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें