Delhi Metro News: ब्लू लाइन से लगभग सभी मेट्रो लाइनें जुड़ी हैं जिसकी वजह से न सिर्फ दिल्ली बल्कि नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गुरुग्राम और गाजियाबाद जाने वाले यात्री भी खासा परेशान हैं।
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर तकनीकि खामी की वजह से बुधवार सुबह से ही मेट्रो देरी से चल रही है। मेट्रो की देरी की वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आज सुबह से ही दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर यात्रा करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस लाइन से लगभग सभी मेट्रो लाइनें जुड़ी हैं जिसकी वजह से न सिर्फ दिल्ली बल्कि नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गुरुग्राम और गाजियाबाद जाने वाले यात्री भी खासा परेशान हैं।