रेलवे ने दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से हुबली जंक्शन के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 07301 हुबली जंक्शन से निजामुद्दीन के लिए 23 फरवरी को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 07302 निजामुद्दीन से हुबली के लिए 28 फरवरी को दोपहर बाद 3:45 बजे चलेगी और तीसरे दिन रात्रि 10.45 बजे हुबली पहुंचेगी।
इसके अलावा रेलवे ने ट्रेन संख्या 1123/11124 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर मेल की सेवा बहाल कर दी है। लखनऊ मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते इस ट्रेन को 23 फरवरी से 3 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया था। उधर, यात्रियों को निर्माण कार्य की वजह से परेशानी का सामना भी करना पड़ेगा।
रेलवे ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर सेक्शन पर पॉवर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस वजह से इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी तो कई परिवर्तित रूट से चलेंगी। मुख्य रूप से निरस्त रहने वाली ट्रेन में ट्रेन संख्या 20412 सहारनपुर-दिल्ली एक्सप्रेस 22 फरवरी से एक मार्च के बीच निरस्त रहेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 20411 दिल्ली-सहारनपुर 23 फरवरी से 2 मार्च तक निरस्त की गई है तो ट्रेन संख्या 14681/14682 नई दिल्ली-जालंधर सिटी-नई दिल्ली 27 व 28 फरवरी को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 14522 अंबाला कैंट-दिल्ली, ट्रेन संख्या 14521 दिल्ली-अंबाला कैंट, दिल्ली-कालका-दिल्ली, ट्रेन संख्या 04459/04460 दिल्ली-सहारनपुर-दिल्ली स्पेशल, ट्रेन संख्या 14304 हरिद्वार-दिल्ली , ट्रेन संख्या 14303 दिल्ली-हरिद्वार समेत कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी।