दिल्ली निगर निगम चुनाव के चलते इसे टाला जा रहा था। मगर आगामी अप्रैल में निगम चुनाव खत्म होते ही डीएमआरसी जल्द से जल्द इस फैसले को लागू करेगी।
दिल्ली वालों को आगामी मई से मेट्रो का सफर करने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। दिल्ली निगर निगम चुनावों के बाद डीएमआरसी मेट्रो के किराये को मई से लागू कर सकती है।
हालांकि बढ़े हुए किराये के साथ मेट्रो अपने यात्रियों को कुछ सहूलियतें भी दे सकता है, यानि जयपुर मेट्रो रेल कार्पोरेशन की तरह वह नॉन पीक और पीक आवर्स में किराये में अंतर रखेगा।
रविवार को किराये में छूट की भी सिफारिश
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली मेट्रो का आखिरी बार सितंबर 2009 में किराया बढ़ाया गया था। बीते साल शहरी विकास मंत्रालय ने किराया बढ़ाने को लेकर कमेटी गठित की थी।
कमेटी ने अपने रिपोर्ट में न्यूनतम किराये को 8 से 10 और अधिकतम किराये को 30 से बढ़ाकर 50 रुपये करने की सिफारिश की है। इसके अलावा राष्ट्रीय अवकाश और रविवार को किराये में छूट की भी सिफारिश की है।
कमेटी ने अपनी सिफारिश में पीक आवर्स में सामान्य किराया रखने का प्रस्ताव दिया है मगर नॉन पीक आवर्स यानि सुबह आठ बजे से पहले, दोपहर 12 से 5 बजे और रात को 9 बजे के बाद किराये में 10 फीसदी अतिरिक्त छूट देने की बात रही है।
- फोटो : प्िपि्
यानि स्मार्ट कॉर्ड धारक जिसे पहले से 10 फीसदी छूट मिलती है उसे 20 फीसदी तक की छूट मिलेगी। रविवार को और राष्ट्रीय अवकाश वाले दिन 12 किलोमीटर तक सफर करने के लिए महज 10 रुपये देने होंगे।
आम दिनों इतनी दूरी 5 से 10 किलोमीटर के लिए 20 रुपये देने होते है। बताते चले कि कमेटी की रिपोर्ट पर मेट्रो का किराया बढ़ाने को लेकर डीएमआरसी बोर्ड में दो बार प्रस्ताव आ चुका है मगर किसी न किसी वजह से यह टलता चला गया।
सूत्र बताते है कि दिल्ली निगर निगम चुनाव के चलते इसे टाला जा रहा था। मगर आगामी अप्रैल में निगम चुनाव खत्म होते ही डीएमआरसी जल्द से जल्द बढ़ा किराया लागू करेगी।