फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारका से 35 के बजाय एक घंटा 15 मिनट में राजीव चौक पहुंची मेट्रो, फंसे रहे यात्री

Sat, 30 Jun 2018 09:48 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi metro
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर शनिवार सुबह द्वारका से नवादा मेट्रो स्टेशन के बीच पीक आवर्स में मेट्रो सेवा करीब आधे घंटे प्रभावित रही। मेट्रो के अचानक एक ही जगह रुक जाने के कारण यात्री मेट्रो में फंसे रहे। हालांकि, मेट्रो प्रशासन ने सेवा में किसी भी विलंब से इंकार किया है। साथ ही कहा कि ऐसी कोई भी विभागीय जानकारी भी नहीं मिली है।  
विज्ञापन

   
मेट्रो यात्री चरण सिंह यादव ने बताया कि वह नजफगढ़ में रहते हैं। नई दिल्ली में लोक कल्याण मार्ग के पास उनका दफ्तर है। वह मेट्रो से ही आवाजाही करते हैं। शनिवार सुबह 7.25 पर वह द्वारका मेट्रो स्टेशन पहुंचे थे। कुछ ही दूर पहुंचने पर मेट्रो द्वारका और नवादा स्टेशन के बीच अचानक रुक गई।

करीब 20 मिनट तक यात्री एक ही जगह फंसे रहे। हालांकि कुछ देर बार मेट्रो धीमी गति से चली लेकिन रुक रुक कर। उन्होंने बताया कि रोजाना वह द्वारका से राजीव चौक 35 मिनट में पहुंचते हैं। मगर मेट्रो के रुकने और धीमी गति के कारण शनिवार को एक घंटा 15 मिनट लग गया। वो दफ्तर के लिए भी लेट हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें