फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो फेज 3 पैसे ही नहीं, समय भी बचाएगा

Mon, 17 Feb 2014 01:47 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के फेस-3 के नेटवर्क का काम पूरा होते ही इंटरचेंज स्टेशन से यात्रियों की कई किलोमीटर की यात्रा, समय और पैसा बचेगा। फेज-3 का काम वर्ष 2016 में पूरा हो जाएगा। डीएमआरसी ने नए बन रहे इंटरचेंज स्टेशन बनने से स्टेशनों की घटने वाली दूरी को लेकर जो आंकड़े जारी किए हैं।
विज्ञापन


डीएमआरसी के अनुसार अभी आजादपुर से नेताजी सुभाष पैलेस जाने को एक इंटरचेंज का इस्तेमाल करके 16.29 किलोमीटर यात्रा करनी पड़ती है। जबकि फेस-3 में इंटरचेंज बनने पर सिर्फ 3.26 किमी की यात्रा करनी पड़ेगी। इसी तरह से पंजाबी बाग पश्चिमी जाने के लिए 15 किमी मेट्रो की सवारी करनी होती है।

वर्ष 2016 में नए इंटरचेंज से यह दूरी घटकर 6 किमी रह जाएगी। अभी पूर्वी दिल्ली के आंनद विहार से किसी यात्री को वेलकम जाना हो तो दो बार ट्रेन बदलने के अलावा 20 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। मजलिस पार्क से शिव विहार कॉरिडोर बनने पर आनंद विहार से सीधी ट्रेन वेलकम के लिए मिलेगी और सिर्फ साढ़े पांच किमी सफर करना पड़ेगा।
विज्ञापन


डीएमआरसी प्रवक्ता के अनुसार अभी जनकपुरी वेस्ट से यात्री को हौजखास और कालकाजी मेट्रो स्टेशन जाना है तो 28 किमी की मेट्रो सवारी करनी पड़ती है। हौजखास के लिए एक बार तो कालकाजी के लिए दो बार ट्रेन बदलनी पड़ती है। फेस तीन का निर्माण पूरा होने पर जनकपुरी पश्चिमी से हौजखास के लिए 19 किमी और कालकाजी के लिए बिना ट्रेन बदले 19 किमी व 24 किमी की दूरी ही तय करनी पड़ेगी।

दिल्ली के हौजखास से नोएडा के बोटनिकल गार्डन स्टेशन तक अगर जाना है तो अभी मेट्रो यात्रियों को एक बार ट्रेन बदलकर 25 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। जबकि फेस-तीन का कॉरिडोर बनने पर 17 किमी की दूरी तय करनी होगी और ट्रेन भी नहीं बदलना पड़ेगा।

इसी तरह से कालकाजी से बॉटनिकल गार्डन जाने के लिए अभी दो बार ट्रेन बदलकर 28 किमी ट्रेन में सफर करना पड़ता है। 2016 में बिना ट्रेन बदले सिर्फ 12 किमी की सवारी करके यात्री बॉटनिकल गार्डन पहुंच सकेंगे।

मेट्रो रेल से धौलाकुआं पहुंचना हो जाएगा आसान
दिल्ली मेट्रो रेल के एयरपोर्ट हाईस्पीड लाइन को छोड़ दे तो धौलाकुआं अभी मेट्रो रेल से नहीं पहुंच सकते। हाई स्पीड ट्रेन का सहारा लेकर भी पंजाबी बाग पश्चिमी से धौला कुआं पहुंचने के लिए तीन बार ट्रेन बदलनी पड़ती है और 20 किमी सफर करना पड़ता है। इसी तरह से राजौरी गार्डन से आने के लिए दो बार ट्रेन बदलकर 21 किमी सफर करना पड़ता है।

आईएनए से आने में एक बार ट्रेन बदलकर 17 किमी दूरी तय करनी पड़ती है। फेस-तीन का निर्माण पूरा होने पर धौला कुआं आने में पंजाबी बाग पश्चिमी से 12 किमी, राजौरी गार्डन से 9 किमी और आईएनए से सिर्फ 5 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी और ट्रेन भी नहीं बदलना पड़ेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें