फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: उमस और कड़ी धूप ने छुड़ाए दिल्लीवासियों के पसीने, आज फिर हल्की बारिश के आसार

Tue, 12 May 2026 04:45 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने 13 मई को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई है। इसके लिए विभाग पहले ही येलो अलर्ट जारी कर चुका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को उमस भरी गर्मी और कड़ी धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। सुबह से ही निकली धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। इस दौरान लोगों को उमस का सामना भी करना पड़ा।

विज्ञापन

मई की शुरुआत में आंधी व हल्की बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ था, लेकिन तीन दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 37.50 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने धूल भरी आंधी व हल्की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन देर शाम तक मौसम शुष्क बना रहा।

मौसम विभाग ने 13 मई को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई है। इसके लिए विभाग पहले ही येलो अलर्ट जारी कर चुका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, आज 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। हल्की बारिश का भी अनुमान है। 15 मई के बाद से तापमान में लगातार बढ़ोतरी शुरू होगी। 16 व 17 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

15 से बढ़ेगा तापमान

Next
AU ऐप में पढ़ें