नई दिल्ली में शनिवार को बादल भरी दोपहर में कर्तव्य पथ पर घूमते लोग
- फोटो : जी पाल
दिल्ली के पालम, आया नगर, लोधी रोड सहित अन्य इलाकों में अच्छी बारिश हुई। वहीं दोपहर में दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट और आरके पुरम में झमाझम बारिश हुई।
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है।
वहीं न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पालम में सबसे ज्यादा 9.7 एमएम बारिश हुई। वहीं आया नगर में 9.2 एमएम बारिश दर्ज हुई।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बादल छाए रह सकते हैं। हल्की से मध्यम बारिश के अलावा बिजली चमकने के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं।
बारिश के बीच कर्तव्य पथ पर घूमते लोग।
- फोटो : जी पाल
इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि दो जुलाई तक दिल्ली में बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें: साड़ी-बिंदी और सर्जरी: दिल्ली में ट्रांसजेंडर बन रह रहे पांच बांग्लादेशी पकड़े, इस काम के लिए इस्तेमाल करते एप