फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: दिल्ली-NCR में गरज-चमक और तेज हवा के साथ होगी बारिश, यलो अलर्ट जारी; पढ़ें IMD का अपडेट

Wed, 08 Apr 2026 07:56 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने 8 अप्रैल के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से शाम तक गरज और बिजली के साथ तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Delhi Rain - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने मंगलवार को एक बार फिर करवट ली। दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए मंगलवार सुबह की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई। हवा और बारिश ने फिजा को कूल-कूल कर दिया है। इस दौरान हल्की गरज और बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने पहले ही मंगलवार और बुधवार को बारिश की संभावना जताई थी। मौसम में आए इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है। बारिश के दौरान ट्रैफिक रेंगता नजर आया। तेज आंधी से एनसीआर के कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में 0.4 और मंगलवार शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग मानक वेधशाला में 3 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, बीते 24 घंटे में बारिश ट्रेस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 28.8 और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 27, लोधी रोड में 28.1, आया नगर में 27.8 और पालम में 27.6 अधिकतम पारा दर्ज किया गया।

आज भी बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 8 अप्रैल के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से शाम तक गरज और बिजली के साथ तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 30 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 21 डिग्री तक रहने का अनुमान है। 9 से 11 अप्रैल तक तेज सतही हवाओं का असर ज्यादा रहेगा, जबकि 12 अप्रैल को हवा की रफ्तार थोड़ी कम हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 11 अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें