गाजियाबाद के मुकुंद नगर में लकड़ी के एक गोदाम में भयंकर आग लगी गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर 3 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं हुई हैं।
विज्ञापन
यह आग कोतवाली डिवीजन पोस्ट 5 में सचिन गर्ग के गोदाम में लगी है। हालांकि आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया है। स्थानीय लोग भी दमकल विभाग के साथ आग काबू करने में जुटे हुए हैं।