फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के पास SIM को 3जी से 4जी में बदलने का आया मैसेज और खाली हो गया बैंक अकाउंट

Tue, 04 Jul 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

सिम बदलने का झांसा देकर 31 हजार उड़ाए    
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासना कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया। एक व्यक्ति ने युवती को कॉल कर सिम को 3जी से 4जी में बदलने का झांसा देकर मैसेज करने को कहा।
विज्ञापन


मैसेज करते ही युवती का सिम बंद हो गया और उसके बैंक खाते से 31 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

आनंद आश्रय सोसायटी निवासी अंकिता मित्तल पुलिस को बताया कि 29 जून को एक व्यक्ति ने उसे कॉल किया। खुद को टेलीकॉम कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए कॉलर ने उसे 3जी सिम को 4जी में बइलने का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिम बंद होने के बाद बैंक खाते से निकले पैसे

इसके लिए उसने अंकिता से अपना मोबाइल नंबर 12345 पर मैसेज करने को कहा। इसके बाद उसने अपना मोबाइल नंबर मैसेज कर दिया। इसके बाद उसके मोबाइल पर रिटर्न मैसेज आया जिसमें 4 नंबर लिखकर दोबारा 12345 पर मैसेज करने व न करने पर सिम बंद होने की चेतावनी दी गई।

अंकिता ने 4 नंबर लिखकर मैसेज कर दिया। इसके बाद उसका सिम बंद हो गया। अंकिता ने कस्टमर केयर व कंपनी के दफ्तर पर संपर्क किया लेकिन मदद नहीं मिलने पर सिम ब्लॉक करा दिया।

​बाद में अंकिता को पता चला कि उसके बैंक खाते से तीन बार में 31 हजार रुपये निकाल लिए गए। कासना कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें