‘आज प्रधानमंत्री जी इ देश के जेतना सांसद लोग बाड़ें, सबका के चाय पर बोलवले रहलीं ह (आज प्रधानमंत्री जी ने देश के सभी सांसदों को चाय पर बुलाया था)। अब सोचीं कि प्रधानमंत्री के चाय पियला के बाद केतना स्पीड तेज हो गईल होई (अब सोचिये कि प्रधानमंत्री की चाय पीने के बाद स्पीड कितनी तेज हो गई होगी)। प्रधानमंत्री जी कहलें कि झाडू उठाव त पूरा देशवे झाडू उठा के चल देले बा (प्रधानमंत्री जी ने कहा कि झाडू़ उठाइए तो पूरे देश ने झाडू़ उठा ली)।
कोई हमरा के मोबाइल पर मैसेज कइलस कि पाकिस्तान खबरदार... मोदी जी कुछ अउर उठावे के कह देलन त गड़बड़ हो जाई (किसी ने हमारे मोबाइल पर मैसेज किया कि पाकिस्तान खबरदार...मोदी जी कुछ और उठाने के लिए कह देंगे तो गड़बड़ हो जाएगा)।’ कार्यक्रम में आए मनोज तिवारी ने कुछ इस अंदाज में अपनी बात कही।
उन्होंने कहा कि नोएडा में आना उन्हें हमेशा अच्छा लगता है। यहां लगभग छह साल से वो आ रहे हैं। यहां से जो बयार निकलती है वह छठ मां के घाट तक चलती रहती है। देश में स्वच्छता रखें। इससे सबको छठ मइया का आशीर्वाद मिलेगा।