फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: विराट हिन्दू सम्मेलन में एकता और संस्कृति का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संपादक जी के ध्यानार्थ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मंडावली स्थित गौरी शंकर मंदिर प्रांगण में रविवार को गौरी शंकर बस्ती की ओर से विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली।
सम्मेलन के दौरान अनेक सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया, वहीं कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इसके अलावा प्रबुद्ध वक्ताओं ने अपने संबोधन में हिन्दू संस्कृति, परंपरा और एकजुटता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन की अध्यक्षता हंसधारी ने की। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित है और ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से संस्कृति और मूल्यों को आगे बढ़ाने की अपील भी की। सम्मेलन को सफल बनाने में सचिव प्रमेन्द्र और कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें