फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एक वर्षीय पीजी प्रोग्राम में आठ सेमेस्टर के सीजीपीए से तैयार होगी मेरिट

विज्ञापन
विज्ञापन
टाई होने पर सात सीजीपीए, छ: सीजीपीए से मेरिट तैयार की जाएगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एक वर्षीय पीजी प्रोग्राम व दो वर्षीय पीजी प्रोग्राम (स्नातकोत्तर) में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 मई से शुरु होंगे। जहां दो वर्षीय पीजी प्रोग्राम में दाखिले पहले की तरह सीयूईटी स्कोर के आधार पर होंगे, वहीं एक वर्षीय पीजी प्रोग्राम के लिए आठ सेमेस्टर के आधार पर सीजीपीए से मेरिट तैयार की जाएगी। टाई होने की स्थिति में सात सीजीपीए के आधार पर मेरिट तैयार होगी। मालूम हो कि डीयू में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत इस वर्ष से एक वर्षीय स्नातकोत्तर पीजी पाठ्यक्रम व्यवस्था की शुरूआत हो रही है। इसे केवल डीयू से चार वर्षीय स्नातक की पढ़ाई कर चुके छात्र ही कर सकेंगे। एक वर्षीय पीजी प्रोग्राम में दाखिले के लिए छात्रों को सीयूईटी पीजी देने की अनिवार्यता नहीं है। इस प्रोग्राम का लाभ बाहरी राज्यों के विश्वविद्यालयों से स्नातक कर चुके छात्रों को नहीं मिलेगा। यदि फिर भी कोई डीयू से पीजी करने का इच्छुक होगा तो उसे सीयूईटी पीजी देना अनिवार्य है। डीयू दाखिला डीन प्रो हनीत गांधी ने बताया किनेशनल टेस्टिंग एजेंसी से सीयूईटी पीजी का डेटा लेने की प्रक्रिया चल रही है, इसके पूर्ण होने के बाद 10 मई से पीजी एक वर्षीय व दो वर्षीय पीजी प्रोग्राम की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही इंर्फोमेशन बुलेटिन को जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें