फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसमी दशाओं में बदलावः 96 घंटे में पारे में 14 डिग्री का उछाल

Sat, 04 Jan 2020 03:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
बदलता मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मौसमी दशाओं में बदलाव के साथ ही 96 घंटों में शुक्रवार को दिन का पारा 14 डिग्री ऊपर चढ़ गया है। वहीं, रात के तापमान में पांच डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में बड़ा फेरबदल नहीं होगा।  अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के इर्द-गिर्द ही बना रहेगा। जबकि सात जनवरी को हल्की बारिश की उम्मीद है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, इस सीजन में अधिकतम तापमान सबसे कम 30 जनवरी को था। मौसम विभाग के इतिहास में पहली बार अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। इसके बाद हवाओं की दिशा बदलने के साथ निचले स्तर के बादल भी गायब हो गए। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को खिली धूप में चल रही पुरबा हवाओं से अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस चला गया। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 

जबकि 30 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री चला गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को आसमान में हल्के बाद रहेंगे। साथ ही कोहरा भी घना रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 23 व 7 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें