फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और बारिश से पारा गिरा, चार दिनों तक होगी बूंदाबांदी

Mon, 11 May 2020 05:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
विज्ञापन
मौसम ने ली करवट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद आदि कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली और काले बादलों के कारण दिन में अंधेरा छा गया। सड़कों से लेकर आसमान तक धूल ही धूल दिखाई देने लगी। 

विज्ञापन


हल्की बारिश के बाद धूल की गुबार छंट सका। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह बदला मौसम का मिजाज हफ्ते के पहले चार दिन तक दिल्लीवासियों को परेशान करेगा। इस बीच तेज हवाओं के बाद बूंदाबांदी होती रहेगी। वीकेंड से एक दिन पहले शुक्रवार से मौसम साफ होने का अनुमान है।

मानसून आने से पहले ही दिल्ली-एनसीआर में मौसम रविवार दोपहर बाद तेजी से बदला। 70-80 किमी की तेज रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने लगी। थोड़ी देर बाद हल्की बारिश होने लगी। करीब एक मिमी की बारिश व आंधी से दिल्ली के तापमान में करीब 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। 
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री तक लुढ़क गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के पहले चार दिनों में मंगलवार को छोड़कर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होगी। शुक्रवार से मौसम साफ होगा। इस बीच अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। रात का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा। इसमें शनिवार व रविवार को बढ़ोतरी हो सकती है।

एक महीने में तीसरी बार दिल्ली को लगे भूकंप से झटके
आंधी-तूफान के बीच दोपहर करीब 1:45 बजे दिल्ली में भूकंप के हल्के झटके भी महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में दिल्ली के वजीरपुर के नजदीक था। एक महीने में तीसरा मौका है, जब दिल्ली में भूकंप आया है। इससे पहले 12 और 13 अप्रैल को महसूस किए गए क्रमश: 3.5 और 2.7 तीव्रता के भूकंप आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें