फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से तापमान में हल्की गिरावट, 13-14 को रहेगा कोहरा

Tue, 12 Dec 2017 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार से मौसम ने करवट बदली है। शाम से शुरू हुई बारिश के बाद से तापमान में हल्की गिरावट आई है। सोमवार सुबह से आसमान पर छाए बादलों से शाम चार बजे के बाद से ही अंधेरा होने लगा।
विज्ञापन


रुक-रुककर हो रही हल्की बारिश का दौर देर रात तक जारी रहा। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार दोपहर तक यह जारी रहेगी। हालांकि ठिठुरा देने वाली सर्दी के लिए तेज बारिश का इंतजार करना होगा।

वहीं सोमवार की बार‌िश के बाद आज सुबह द‌िल्ली में स्मॉग देखी गई। एयर क्वाल‌िटी इंडेक्स के मुताब‌िक आज द‌िल्ली के कई इलाकों की हवा 'अनहेल्थी' कैटेगरी में है। हालांक‌ि यह पहले से अच्छी है। द्वारका में 168, आईटीओ में 172, शादीपुर में 109, स‌िरी फोर्ट में 167 पीएम 2.5 का लेवल रहा।
विज्ञापन

#SmogVisuals from Rajpath: #Delhi's Dwarka at 168, ITO at 172, Shadipur at 109, Siri Fort at 167; all fall in the 'Unhealthy' category in the Air Quality Index according to latest figures. pic.twitter.com/uTGs6NQZVR— ANI (@ANI) December 12, 2017


वहीं संचालन कारणों से और धुंध की वजह से 27 ट्रेनें देरी से चल रही हैं तो 15 ट्रेनें कैंस‌िल कर दी गई हैं।
27 trains delayed, one rescheduled and 15 cancelled due to operational reasons/decreased visibility in #Delhi— ANI (@ANI) December 12, 2017


 
विज्ञापन

13 व 14 द‌िसंबर को रह सकता है कोहरा

- फोटो : pti
मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश होने की संभावना जताई थी। सोमवार सुबह से ही आसमान पर बादलों ने डेरा डाले रखा। दिन में कुछ देर के लिए हल्की धूप खिली, लेकिन दोपहर दो बजे के बाद से बादलों ने सूरज को ढक दिया।

साढ़े चार बजे के बाद दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हुआ।

सोमवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री व न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री कम 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम 10 डिग्री रहने का अनुमान है।

पहाड़ी इलाकों मेें बारिश व बर्फबारी होने का भी अनुमान है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी होगा। 13 व 14 दिसंबर को हल्का कोहरा रहेगा। उसके बाद मौसम साफ होने लगेगा।

मौसम विभाग का सर्वर खराब
मौसम विभाग का सर्वर सोमवार दोपहर बाद खराब हो गया। इस कारण तापमान व बारिश की जानकारी लेने में काफी दिक्कत हुई। खबर लिखे जाने तक सर्वर ठीक नहीं हो सका था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें