फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः चाय दुकान पर काम करने वाले युवक से बदमाशों ने मांगी सिगरेट, मना करने पर गोद दिया चाकू

Sat, 10 Oct 2020 05:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में दो शख्स ने चाय की दुकान पर काम करने वाले एक 24 वर्षीय युवक को महज इस बात के लिए चाकू मार कर घायल कर दिया क्योंकि उसने उन्हें सिगरेट देने से मना कर दिया। पुलिस ने बताया कि घायल की पहचान इजाज के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद ही उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है साथ उस हथियार को भी बरामद कर लिया है जिससे उन्होंने एजाज पर हमला किया थआ। हमलावरों की पहचान मोहम्मद शाकिब खान (19) और अब्दुल हनन (30) के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें