सेक्टर-123 में प्रस्तावित डंपिंग ग्राउंड की समस्या को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सेक्टर-37 स्थित गोल्फ कोर्स में लोगों ने मुलाकात की। इस अवसर पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया।
समस्या संबंधित ज्ञापन प्रतिनिधि मंडल ने सूबे यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने समस्या को सुनकर कहा कि सरकार जनहित के कार्यों के लिए बनी है। जनता को परेशान करने के लिए नहीं। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने ओद्योगिक विकास मंत्री सतीश महान को ज्ञापन देकर निर्देश दिया कि समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए।
मुख्यमंत्री ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल को बुलाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने में केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। इधर धरने पर 51 वें दिन बड़ी बैठक हुई जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक समस्या के समाधान की ओर कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में सूबे यादव, राघवेंद्र दुबे, संजीव दीक्षित, तरन ढींगरा, सुनील गर्ग, गरिमा त्रिपाठी, रामबीर यादव, रघुवर प्रधम मौजूद रहे।
उधर धरने में जयवीर प्रधान, अशोक चौहान, अरुण बीडीसी, अनुपम ओबेरॉय, चतरू बाबा, मटरू यादव, सत्यपाल सिंह, सुनील यादव, अनुराग सचान, आशा मेहरा, देवेंद्र यादव सहित हजारों लोग मौजूद रहे।