फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: महरौली में बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या मामला- एक परछाई से आरोपी तक कुछ ही घंटों में पहुंच गई थी महरौली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- वारदात के समय मौके पर करीब 10 कैब थींं, पुलिस कर रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन

पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली। महरौली थाना क्षेत्र के छत्तरपुर में 11 वर्ष की बच्ची का अपहरण, कैब में दुष्कर्म व फिर उसकी हत्या के मामले में पुलिस जांच भी चौकाने वाली है। पुलिस एक परछाई से आरोपी वासू सिंह उर्फ बबलू तक पहुंची थी। सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की बैगन आर कैब की सिर्फ परछाई ही कैद हुई थी। दूसरी तरफ उस समय तक वारदात वाली जगह पर सिर्फ 8 से 10 कैब थीं। दिल्ली पुलिस का शायद यह पहला मामला है जो सिर्फ परछाई से सुलझा है।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा तो इनमें कोई कैब कैद नहीं हुई थी। फुटेज में एक छोटी कार की परछाई दिखाई दे रही थी। इससे परछाई से पुलिस अधिकारियों ने अंदाजा लगाया कि शायद ये कोई छोटी वैगन आर व स्विफ्ट कार हो सकती है। बच्ची ने पिता ने ये भी बताया कार की नंबर प्लेट पीली थी। इससे पुलिस अधिकारियों को संदेश हुआ कि हो सकता है कैब हो। पुलिस ने राइड उपलब्ध करानी वाली कंपनियों उबर, ओला व रैपिडो से डिटेल व गाड़ी की मौके मांगी। डिटेल से पुलिस को पता लगा कि मौके पर कॉमशियल आठ से 10 गाडिय़ां थीं।
विज्ञापन

पुराने रूट से स्पष्ट हुआ
पुलिस ने फिर परछाई बार कैब का पुरान व नया रूट लोकेशन मांगी। इसके बाद महरौली थाना पुलिस ने आरोपी को करीब दोपहर एक बजे विकासपुरी से पकड़ लिया था। आरोपी ने गुरुग्राम के चक्करपुर जाकर सिर्फ अपने कपड़े बदले थे। इसके बाद उसने दो राइड लीं थीं। आरोपी के मोबाइल से स्पष्ट हो गया कि वह ही घटनास्थल पर था। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल किया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने बच्ची की हत्या गला दबाकर की है या फिर गमछे से गला दबाया है। इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट से पता लगेगा कि बच्ची के निजी अंगों पर कितनी चोटें लगी हैं। दुष्कर्म की पुष्टि भी रिपोर्ट से होगी।
विज्ञापन

आरोपी शारीरिक संबंध बनाने में समर्थ है
पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी वासू सिंह उर्फ बबलू का एम्स में पोटेंसी टेस्ट कराया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी बबलू शारीरिक संबंध बनाने में समर्थ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें