फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ई-नीलामी : डीडीए की 146 संपत्तियों की लगेगी बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
- आवासीय और औद्योगिक भूखंडों के साथ दुकानें और व्यावसायिक भूखंड शामिल
विज्ञापन

29 नवंबर शाम छह बजे तक करा सकेंगे पंजीकरण, डिजिटल हस्ताक्षर अनिवार्य
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने दीपावली के अवसर पर संपत्तियों की बिक्री के लिए 23वीं मेगा ई-नीलामी की घोषणा की है। इसके तहत दिल्ली में कुल 146 संपत्तियों की नीलामी की जाएगी। इनमें आवासीय, औद्योगिक और व्यावसायिक श्रेणी की संपत्तियां शामिल हैं। इच्छुक लोग 29 नवंबर शाम छह बजे तक पंजीकरण कराने के साथ धरोहर राशि जमा कर सकेंगे।
डीडीए के अनुसार, नीलामी में 74 बनी हुई दुकानें, 32 आवासीय भूखंड, 25 औद्योगिक भूखंड और तीन छात्रावास भूखंड शामिल हैं। इसके अलावा चार व्यावसायिक भूखंड, एक ईंधन केंद्र, छह बहुस्तरीय कार पार्किंग और साकेत खेल परिसर स्थित एक कैफेटेरिया की भी नीलामी की जाएगी। इससे लोगों को आवासीय और औद्योगिक भूखंडों के साथ व्यावसायिक संपत्तियों में निवेश का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

ई-नीलामी के लिए पंजीकरण और सहायता केंद्र 31 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से ही शुरू हो चुका है। डीडीए के मुताबिक, नीलामी में शामिल संपत्तियों का विस्तृत कार्यक्रम पंजीकरण की अंतिम तारीख के बाद जारी किया जाएगा। इसकी जानकारी डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट और नीलामी पोर्टल पर उपलब्ध होगी। पंजीकृत आवेदकों को ई-मेल के माध्यम से भी नीलामी की तारीख और समय की सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन

वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबरों से ले सकते हैं और जानकारी
ई-नीलामी में हिस्सा लेने के लिए बोलीदाताओं के पास डिजिटल हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। संपत्तियों की जानकारी, पात्रता, नियम और आवेदन प्रक्रिया के लिए डीडीए की वेबसाइट www.dda.gov.in पर उपलब्ध ई-नीलामी लिंक देखा जा सकता है। बनी हुई दुकानों और साकेत खेल परिसर के कैफेटेरिया से संबंधित विवरण भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध है। नीलामी से जुड़ी जानकारी और सहायता के लिए डीडीए ने 8448288988, 8448288982, 8448288980, 9355030629 और 9355030614 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। आवेदक 011-49606060 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें