यमुना नदी को निर्मल और स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली सरकार और दिल्ली भाजपा ने संयुक्त महा-अभियान शुरू किया है। इसके तहत रविवार सुबह यमुना के 31 प्रमुख घाटों पर एक साथ सफाई अभियान चलाया। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए 31 प्रमुख नेताओं, सांसदों और विधायकों को अलग-अलग घाटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री के अलावा सभी कैबिनेट मंत्री, भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, तमाम पदाधिकारियों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया।