इस मॉक ड्रिल को सफल बनाने के लिए मंगलवार को दिल्ली में दिनभर अलग-अलग जगहों पर उच्च स्तरीय बैठक चलती रही। इसमें दिल्ली के सभी जिलों में 50-50 स्कूलों में, दिल्ली के सबसे बड़े लोक नायक अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में यह ड्रिल करने का फैसला लिया गया। जिला अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र में कुछ जगहों को चिन्हित कर ड्रिल करने का आदेश दिया है। इन स्थानों पर शाम चार बजे यह ड्रिल होगा। वहीं लोक नायक अस्पताल के डिजास्टर वार्ड में दोपहर 12 बजे ड्रिल होगी।
ड्रिल के दौरान क्या करें
- तुरंत बाहरी गतिविधियां बंद करें और निकटतम आश्रय की ओर बढ़ें। जब तक आवश्यक न हो, फोन का उपयोग करने से बचें
नागरिक और छात्र प्रशिक्षण
-बच्चों को आपातकालीन प्रतिक्रिया की बातें सिखाएं - नीचे झुकना और अपने सिर को ढकना। घर, स्कूल या पड़ोस में सुरक्षित स्थानों की पहचान करना, मामूली चोटों का इलाज या सीपीआर जैसी प्राथमिक चिकित्सा तकनीकों का अभ्यास करना।
यह न करें
बच्चों या खुद के लिए इन अभ्यासों के महत्व को नजरअंदाज न करें। यह न मानें कि दूसरे आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेंगे।
3. क्रैश ब्लैकआउट उपाय
सभी खिड़कियों पर मोटे ब्लैकआउट पर्दे या ब्लाइंड लगाएं। ब्लैकआउट के दौरान अपने घर को बिना रोशनी के काम करने के लिए तैयार करें। गहरे रंग के कपड़े या कार्डबोर्ड जैसी रोशनी को रोकने वाली सामग्री का उपयोग करें।
महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के पास किसी भी अपरिचित गतिविधि की सूचना अधिकारियों को दें। स्थानीय सुविधाओं के बारे में संवेदनशील जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें।