गाजियाबाद के शिवशक्ति मंदिर परिसर में 17 दिसंबर को होने वाली धर्म संसद की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। बैठक में यह तय किया गया कि निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी अन्नपूर्णा भारती विश्व धर्म संसद का निमंत्रण सभी सनातनी धर्म गुरुओं तक पहुंचाएंगी।
डासना स्थिति शिवशक्ति मंदिर परिसर में 17 दिसंबर को होने वाली धर्म संसद की तैयारियों को लेकर रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि यह विश्व धर्म संसद ऐतिहासिक होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि संसद में यजीदी और यहूदी समुदाय के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। धर्म संसद में विदेशों से भी संत महात्माओं को आमंत्रित किया जा रहा है। बैठक में यह तय किया गया कि निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी अन्नपूर्णा भारती विश्व धर्म संसद का निमंत्रण सभी सनातनी धर्म गुरुओं तक पहुंचाएंगी।
कर्मयोगी आचार्य अशीष गोडसे सिख, जैन और बौद्ध धर्म गुरुओं को निमंत्रण देंगे। बैठक में महेश आहूजा, पंडित अधीर कौशिक, डॉ. उदिता त्यागी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।