फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मेरठ के लिए हथियार सप्लाई करने वाला मेरठ का तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। अपराध शाखा ने आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित व भगोड़ा आरोपी गुफरान को मेरठ, यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को केएनके मार्ग थाने के आर्म्स एक्ट के मामले में भगोड़ा घोषित किया हुआ था।
विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया कि केएनके थाना पुलिस ने जिला बागपत, यूपी निवासी गौरव को दो मार्च, 2025 को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि अवैध देसी कट्टे आरोपी गौरव को गुफरान और उसके भाई अहसान द्वारा सप्लाई किए गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश की, लेकिन दोनों फरार रहे। अदालत ने दोनों को दो फरवरी, 26 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। अब गांव कैला, थाना दौराला, मेरठ, यूपी निवासी आरोपी गुफरान (42) को इंस्पेक्टर पुखराज की टीम ने जिला मेरठ, यूपी के दादरी गांव से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें