दूसरे लड़कों से बातचीत करने से नाराज एक युवक ने कार में अपनी महिला मित्र की गला घोंटकर हत्या कर दी। शव ठिकाने लगाने के लिए वह काफी देर तक कार में इधर उधर घूमता रहा और फिर एक दोस्त की मदद से छावला में पहुंचा, जहां उसने नजफगढ़ नाले में शव फेंक दिया। शव बाहर न निकले, इसके लिए आरोपियों ने हाथ-पैर को रस्सी से बांधकर उसमें पत्थर बांध दिया, लेकिन पांच दिन के बाद ही शव पानी से बाहर निकल गया और छावला थाना पुलिस ने शव बरामद कर लिया। हत्या के इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपियों आसिफ और जावेद उर्फ जुबैर को गिरफ्तार कर लिया।