फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पूछताछ के लिए थाने बुलाए गए सिंगर मीका'

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान फैन के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने मशहूर सिंगर मीका सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


हालांकि कुछ देर बाद ही उन्हें थाने से ही जमानत भी मिल गई। मारपीट का शिकार हुए डाक्टर ने मीका के खिलाफ दिल्ली के इंद्रपुरी थाने में शिकायत की थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मीका के खिलाफ धारा 323, 326 और 327 के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने मीका को नोटिस जारी करते हुए बृहस्पतिवार को तीन बजे के पहले दिल्ली के इंद्रपुरी थाने में पेश होने का आदेश दिया था।

आज करीब पौने तीन बजे मीका अपने वकील के साथ इंद्रपुरी थाने पहुंच गए। मीका पर लगी सभी धाराएं जमानती है। यही कारण है कि प्रारंभिक औपचारिकताओं के बाद उन्हें थाने से ही जमानत मिल गई।
विज्ञापन


बता दें कि 11 अप्रैल 2015 को एक कंसर्ट के दौरान मीका और पीड़ित डाक्टर के बीच स्टेज पर ही मारपीट हो गई थी जिसमें मीका ने डाक्टर को थप्पड़ जड़ दिया था। यह पूरा मामला कैमरे में भी कैद हो गया था।

हालांकि मीका के वकील संजय भटनागर ने कहा कि मीका कोई अपराधी नहीं हैं। उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया बल्कि, केवल पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन

क्या था मामला

11 अप्रैल 2015 को अपने कार्यक्रम के दौरान मीका ने ऑडियंस के बीच से अचानक अपने एक फैन को मंच पर बुलाया और थोड़ी देर की बहस के बाद तमाचा जड़ दिया। जिस शख्स को मीका ने मंच पर बुलाया वो पेशे से डॉक्टर हैं।

सूत्रों के मुताबिक मीका ने उस डॉक्टर से कहा कि जिस तरह से वो ऑडियंस के बीच मिडिल फिंगर दिखा रहा था, वैसे ही यहां पर भी दिखाए। कुछ देर इस मामले पर दोनो के बीच बहस चलती रही, और आखिर में मीका ने उस शख्स को थप्पड़ जड़ दिया। इसी घटना के बाद डॉक्टर को थप्पड़ मारने के आरोप में दिल्ली के इंद्रपुरी थाने में गायक मीका के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

हालांकि विवाद बढ़ने के बाद मीका ने लोगों को जवाब देते हुए मीका ने कहा था कि लोगों को औरतों और लड़कियां की इज्जत करनी चाहिए। मीका ने डॉक्टर पर आरोप लगाया था वो भीड़ के बीच से मीका को मिडिल फिंगर दिखाकर गंदे इशारे कर रहा था। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली की आप्थमालजीकल सोसाइटी कर रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें