खराब खाना और पानी की वजह से मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) की दर्जनों छात्राएं हेपटाइटिस ए की शिकार हुई हैं। कई छात्राओं को फूड प्वाइजनिंग भी हुआ है।
जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कम्यूनिकेवल डिजीज (एनआईसीडी) की टीम को भी बुलाया गया। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. दीपक टेंपे ने बताया कि गर्ल्स हॉस्टल में गंदा खाना खाने या दूषित पानी की वजह से दर्जनों छात्राएं बीमार हो गई थीं।
यह भी पढ़ें: CBSE में अच्छे रिजल्ट के लिए एक नई नीति
अब सभी की हालत ठीक है। कुछ छात्राओं ने लोक नायक अस्पताल में, जबकि कुछ ने निजी अस्पताल में इलाज करवाया था।
घटना के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से वाटर बॉर्न डिजीज और फूड प्वाइजनिंग से बचाव के तौर-तरीके बरतने के पर्चे बांटे गए। हॉस्टल में एमबीबीएस और पीजी मिलाकर 1800 छात्र-छात्राएं हैं।