फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हज यात्रियों की चिकित्सीय जांच की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-यात्रियों की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का किया गठन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
हज यात्रियों के लिए चिकित्सीय जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आचार्य श्री भिक्षु सरकारी अस्पताल ने सर्कुलर जारी किया है। हज यात्रियों की सुरक्षित और स्वस्थ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड के सभी सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड हज यात्रियों की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच कर उनकी फिटनेस सुनिश्चित करेगा। इसमें अस्पताल प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों और कर्मचारियों से सहयोग की अपील की है, ताकि यह प्रक्रिया व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सकें। चिकित्सीय जांच के लिए केवल सरकारी प्रयोगशाला और रेडियोलॉजिकल परीक्षण रिपोर्ट ही मान्य मानी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें