फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नीट यूजी दिव्यांगता सत्यापन के लिए मेडिकल असेसमेंट बोर्ड 11 अगस्त तक करेगा जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल में नीट यूजी उम्मीदवारों के लिए दिव्यांगता सत्यापन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेडिकल असेसमेंट बोर्ड 11 अगस्त तक रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक जांच करेगा। यह जांच अस्पताल के तीसरी मंजिल स्थित जोन-तीन, एसएसबी, वीएमएमसी में होगी।
विज्ञापन

अस्पताल से कॉल प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अगले दिन सुबह नौ बजे रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी के दिशा निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे। इनमें चिकित्सा इतिहास और पुराने चिकित्सा रिकॉर्ड शामिल हैं। साथ ही, सहायक की जानकारी एमआरडी व डायरी-डिस्पैच सेक्शन में जमा करनी होगी। अधिकारियों ने उम्मीदवारों से समय पर पहुंचने और दस्तावेज तैयार रखने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें